Tata Curvv EV Launched: 17.49 लाख रुपये की कीमत, फीचर्स और रेंज की पूरी जानकारी!

भारतीय बाजार में SUVs का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच, Tata Motors ने अपनी नई Tata Curvv EV को पेश करके भारतीय बाजार में हलचल मचा दी है। यह एक कूप SUV है, Tata Curvv EV Price इंडिया में शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये और टॉप मॉडल के लिए 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी है।इसके डिज़ाइन को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह गाडी शानदार डिज़ाइन, बेहतरीन फीचर्स और दो बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया गया है। चलिए जाते है इसकी रेंज और फीचर्स के बारे में।

Tata Curvv EV की रेंज और चार्जिंग

tata curvv ev battery range

Tata Curvv EV में फ्रंट व्हील ड्राइव कार है, जिसमे 110 kW की शक्ति प्रदान करने वाली परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर लगी हुई है। इस इलेक्ट्रिक SUV को पावर देने के लिए दो बैटरी पैक विकल्प उपलब्ध हैं – 45 kW और 55 kW, जो इसकी ड्राइविंग क्षमता और प्रदर्शन को बढ़ाते हैं।Tata Curvv EV की बैटरी लिथियम आयन से बनी हुई हे जिससे इसका जीवनकाल बढ़ जाता हे।

1.45 kw: इस बटरी पैक के साथ कर्व EV 148bhp और 215Nm टॉर्क उत्पन्न करती है। इस बटरी पैक के साथ फुल चार्ज में Tata Curvv EV रेंज 502 किलोमीटर की रेंज हो जाती है और इसकी टॉप स्पीड 160 kmph हो जाती है। यह 9 सेकंड में 0 -100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक जा सकती है। इस बेटरी को चार्ज करने के लिए 7.2 किलोवाट एसी वॉल बॉक्स चार्जर मिलता है, जो इसे 6.5 घंटे में (10-80%) तक चार्ज कर सकता है, अगर इसे फ़ास्ट चार्ज किया जाये तो 40 मिनट में 60kW के चार्जर से 10-80 प्रतिशित तक हो सकती है।


2.55 kw: इस बटरी पैक के साथ कर्व EV 165 bhp और 215Nm टॉर्क उत्पन्न करती है। इस बटरी पैक के साथ फुल चार्ज में Tata Curvv EV रेंज 502 किलोमीटर की रेंज हो जाती है और इसकी टॉप स्पीड 160 kmph रहती है। इस बैटरी पैक के साथ यह EV सिर्फ 8.6 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक जा सकती है। इस बेटरी को चार्ज करने के 7.2 किलोवाट एसी वॉल बॉक्स चार्जर मिलता है, जो इसे 7.9 घंटे में (10-80%) तक चार्ज कर सकता है, और इसे फ़ास्ट चार्ज किया जाये तो 40 मिनट में 70kW के चार्जर से (10-80%) तक हो सकती है।

Tata Curvv EV का डिजाइन

tata curvv ev front view

Tata Curvv EV का डिज़ाइन देखने पर आकर्षक और स्पोर्टी लुक देता हैं। फ्रंट की बात करें तो इसमें LED प्रोजेक्टर लाइट्स और LED फॉग लाइट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, फ्रंट और रियर में कनेक्टेड LED लाइट्स भी मिलती हैं, जो वेलकम और गुडबाय फीचर्स के साथ आती हैं।

tata curvv ev rear view

Tata Curvv EV में 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए है वही साइड प्रोफाइल की बात करे तो इसमें फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए है ,ORVMs पर LED टर्न इंडिकेटर्स और 360 डिग्री व्यू के लिए कैमरा भी दिया गया है।पीछे की और कनेक्टेड टेल लेम्प्स ,स्पॉइलर शार्क एंटीना दिया गया हे जो कार को रियर से आकर्षक बनाते है।

Tata Curvv EV का इंटीरियर

tata curvv ev interior

टाटा कर्व EV का इंटरियर काफी फ्यूचरिस्टिक लगता है। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।और इसमें हरमन ऑडियो सिस्टम लगा हुआ है जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी देता है, जिससे संगीत का अनुभव और भी बेहतरीन हो जाता है।

tata curvv ev instrument cluster


इसके अलावा, इस कार में 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है, जिसमें आप गूगल मैप्स जैसे फीचर्स को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। जिसमे जरूरी जानकारी जैसे स्पीड, बैटरी स्टेटस और नेविगेशन आदि दिखाता है। इसे अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी किया जा सकता है।इस कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स ,मल्टी ड्राइव मोड्स,मल्टी मूड एंबिएंट लाइटिंग ,

tata curvv ev sunroof

Tata Curvv EV इंटरिर के फीचर्स देखे जाये तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ ,एडजस्टेबल स्टीयरिंग , 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएं दी गयी हैं, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी दिए गए हैं, जो सुविधा और कंफर्ट को बढ़ाते हैं। एडजस्टेबल रियर सीट हेडरेस्ट, रियर सीट सेंटर आर्म रेस्ट, रियर एसी वेंट्स, और फोल्डेबल रियर सीट 60:40 स्प्लिट जैसी सुविधाएं दी गयी हैं।

वॉयस कमांड्स के जरिए आप 6 भाषाओं और 250+ कमांड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, और USB चार्जर फ्रंट और रियर में दिया गया है । इसके अलावा, सेंट्रल कंसोल आर्मरेस्ट, पावर विंडो फ्रंट और रियर, मल्टी मूड एंबिएंट लाइटिंग, और 2 स्टेज रियर सीट रिक्लाइन कर सकते है। Tata Curvv EV में 500 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

Tata Curvv EV के सेफ्टी फीचर्स

tata curvv ev safety features

Tata हमेशा से अपनी सभी कारों में सुरक्षा के मामले में आगे रहा है। Tata Curvv EV में आपको ADAS लेवल 2, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। ये सभी फीचर्स आपकी सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। Tata Curvv EV के फीचर्स की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।

यहां Tata Curvv EV के सुरक्षा फीचर्स की लिस्ट दी दी गई है:

Safety FeatureDescription
Multiple Airbagsड्राइवर और यात्रियों के लिए फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग्स।
ABS with EBDएंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD)।
ESP (Electronic Stability Program)वाहन की स्थिरता बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम।
Traction Control System (TCS)स्लिपरी सड़कों पर व्हील्स के फिसलने को रोकने के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम।
Hill Hold Controlचढ़ाई पर पार्क करते समय कार को स्थिर रखने के लिए हिल होल्ड कंट्रोल।
Rear Parking Sensors & Cameraरिवर्स पार्किंग सेंसर्स और 360 डिग्री रिवर्स कैमरा।
Child Safety Lockबच्चों के लिए रियर डोर चाइल्ड लॉक सुरक्षा।
Side-Impact Door Beamsसाइड टक्कर के दौरान सुरक्षा के लिए साइड इम्पैक्ट डोर बीम्स।
TPMS (Tire Pressure Monitoring System)टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, जो टायर के दबाव को निगरानी में रखता है।
ADAS (Advanced Driver Assistance System)स्मार्ट ड्राइविंग सहायता (Lane Departure Warning, Blind Spot Detection, Autonomous Emergency Braking)।
Cruise Controlलंबी यात्रा के दौरान वाहन की गति को स्थिर रखने के लिए क्रूज़ कंट्रोल।
Central Locking with Remote Keyसेंट्रल लॉकिंग और रिमोट की के साथ सुरक्षा।
Impact Sensing Door Unlockटक्कर के बाद दरवाजों का स्वतः अनलॉक होना।

यह टेबल Tata Curvv EV के सभी सुरक्षा फीचर्स को संक्षिप्त और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करता है।

Tata Curvv EV Price or Variant

Tata Curvv EV के 6 वेरिएंट्स है और उनकी कीमतों की टेबल दी गई है:

VariantBattery PackPrice (INR)
Tata Curvv EV Creative45 kWh₹17.49 lakh
Tata Curvv EV Accomplished45 kWh₹18.49 lakh
Tata Curvv EV Accomplished Plus S45 kWh₹19.29 lakh
Tata Curvv EV Accomplished55 kWh₹19.25 lakh
Tata Curvv EV Accomplished Plus S55 kWh₹19.99 lakh
Tata Curvv EV Empowered Plus55 kWh₹21.25 lakh
Tata Curvv EV Empowered Plus A55 kWh₹21.99 lakh

यह टेबल Tata Curvv EV के वेरिएंट्स और उनके बैटरी पैक के साथ कीमत और यह कीमते (एक्स-शोरूम) है

Tata Curvv EV की टक्कर

Tata Curvv EV की सीधी टक्कर Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryde, Skoda Kushaq, Honda Elevate, Citroen C3 Aircross, New Citroen Basalt से होगा।

यह सभी SUVs अपने-अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर हैं, और Tata Curvv EV इनसे सीधे तौर पर प्रतिस्पर्धा करेगी। Tata Curvv EV को खासतौर पर इलेक्ट्रिक कार है, जो इन SUVs के लिए एक नई चुनौती पेश करेगा, खासकर जब इलेक्ट्रिक कारों का ट्रेंड बढ़ रहा है।

यह भी देखें:2024 Toyota Camry : नए स्टाइल और शानदार इंटीरियर्स के साथ!

2 thoughts on “Tata Curvv EV Launched: 17.49 लाख रुपये की कीमत, फीचर्स और रेंज की पूरी जानकारी!”

Leave a Comment