2025 HONDA CBR650R और CB650R Launched: जानें इन बाइक्स की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

HONDA ने 2025 की शुरुआत में अपनी दो नई बाइक्स HONDA CB650R और HONDA CBR650R को भारत में लॉन्च किया है। 2025 होंडा CB650R की कीमत ₹9.20 लाख (एक्स-शोरूम) है वही HONDA CBR650R कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)की कीमत पर लॉन्च की गई है। यह बाइक सुपरस्पोर्ट सेगमेंट में एक नई शुरुआत का प्रतीक है। इस नए मॉडल में पहले से बेहतर डिज़ाइन और फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे पहले से अलग बनाते हैं।चलिए जानते HONDA CBR650R में पहले से की कुछ खास दिया गया है।

HONDA CB650R & HONDA CBR650R Price In India

honda cb650r 2025 looks

अगर हम HONDA CBR50R की कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 9,20,000 रुपए रखी गयी है, वही 2025 होंडा CBR650R की कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। होंडा कंपनी इस बाइक की डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू करेगी। इसके अलावा, अब कंपनी इस बाइक को इंस्टॉलमेंट पर भी उपलब्ध करा रही है। अगर आप भी इस सुपर बाइक को खरीदना चाहते हैं, तो नजदीकी होंडा शोरूम में जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

HONDA CB650R &HONDA CBR650R ENGINESS

HONDA CB650R HONDA CBR650R ENGINESS

होंडा CBR650R और CB650R दोनों बाइक्स में 649 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन चार-सिलेंडर इंजन लगा हुआ है, जो 12,000 rpm पर 94 bhp और 9,500 rpm पर 63 nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है, जो गियर शिफ्ट को सटीक और स्मूथ बनाता है। दोनों बाइक्स होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) के साथ आती हैं, जो ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है और राइडिंग के दौरान बेहतर स्टेबिलिटी और कंट्रोल प्रदान करता है। भारत में इन्हें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध कराया गया है। यह इंजन और ट्रांसमिशन सेटअप राइडर्स को बेहतरीन पावर, कंट्रोल और परफॉर्मेंस का अनुभव करा सकता है।

HONDA CB650R & HONDA CBR650R डिज़ाइन

2025 CB650R डिज़ाइन

honda cb650r 2025 headlight

होंडा CB650R का डिज़ाइन नया स्पोर्ट्स कैफे स्टाइल में है, जिसमें नया ऑल-एलईडी हेडलाइट, आर्केटेक्चर फ्यूल टैंक और खुला फ्रेम है, जो बाइक के यूनिक और मॉडर्न लुक को दिखाता है। यह बाइक दो रंगों में उपलब्ध है:कैंडी क्रोमोस्फीयर और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटालिक।

2025 CBR650R का डिज़ाइन

honda cbr650r 2025 front look

होंडा CBR650R का डिज़ाइन एक नेकेड स्ट्रीट लुक में है, जो इसे स्पोर्टी और आकर्षक बनाता है। इसमें ऑल-एलईडी हेडलाइट्स, स्कल्प्टेड फ़्यूल टैंक और एक्सपोज़्ड फ्रेम हैं। यह बाइक दो रंगों में उपलब्ध है:ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक।

नई होंडा CBR650R केडिजाइन में बदलाव :

स्पोर्टी साइड फ़ेयरिंग:
पिछली मॉडल्स से ज्यादा स्पोर्टी लुक।

ट्विन एलईडी हेडलाइट्स: स्टाइलिश लुक और छोटी विंडशील्ड।
स्टील डायमंड फ्रेम: हल्का और मजबूत, जो स्थिरता बढ़ाता है।

शोवा एसएफ़एफ़ यूएसडी फ़ोर्क्स: बेहतर सस्पेंशन और सवारी अनुभव।

10-स्टेप प्री-लोड अड्जस्टमेंट मोनोशॉक: आरामदायक सवारी के लिए।

17-इंच के वील्स: बेहतर ग्रिप और रोड पकड़।

ट्विन डिस्क ब्रेक (आगे) और डिस्क ब्रेक (पीछे): मजबूत ब्रेकिंग परफॉर्मेंस।

honda cbr650r 2025 breaks

HONDA CB650R & HONDA CBR650R Features

HONDA cbr650r Features

honda cb650r 2025 features

यहाँ होंडा CBR650R के फीचर्स की एक टेबल दी गई है:

फ़ीचरविवरण
ऑल-एलईडी लाइट्सबेहतर रोशनी और स्टाइलिश लुक के लिए एलईडी लाइट्स।
TFT डिस्प्लेस्मार्ट और क्लीयर डिस्प्ले, जो सवारी को बेहतर बनाता है।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटीस्मार्टफोन से कनेक्ट होने की सुविधा।
RoadSync ऐपकंपनी की ऐप से कनेक्ट होने की सुविधा।
ई-क्लच वेरिएंटसवारी को आसान बनाने के लिए ई-क्लच वेरिएंट (आने की संभावना)।

HONDA CB650R Features

honda cb650r 2025 design

यहाँ CB650R के फीचर्स की एक टेबल दी गई है:

फ़ीचरविवरण
इनवर्टेड शोवा (SFF-BP) फ्रंट फोर्कसटीक हैंडलिंग और प्रतिक्रियाशील सवारी के लिए।
एडजस्टेबल प्रीलोड रियर मोनो-शॉकविभिन्न सतहों पर संयमित सवारी का अनुभव।
डुअल रेडियल-माउंटेड 310 मिमी फ्लोटिंग डिस्क (आगे)बेहतर ब्रेकिंग प्रदर्शन और सुरक्षा।
240 मिमी सिंगल डिस्क (पीछे)अधिक ब्रेकिंग नियंत्रण और स्थिरता।
डबल चैनल एबीएसबेहतर सुरक्षा और ब्रेकिंग क्षमता के लिए।
5.0-इंच TFT फुल-कलर डिस्प्लेस्मार्ट और क्लीयर डिस्प्ले जो राइडर को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।
होंडा रोडसिंक एप्लिकेशनब्लूटूथ के माध्यम से बाइक और स्मार्टफोन कनेक्ट करके कॉलिंग और नेविगेशन जैसी सुविधाएं।

यह भी देखे: TVS Jupiter CNG Scooter की भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पहली झलक

2 thoughts on “2025 HONDA CBR650R और CB650R Launched: जानें इन बाइक्स की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स”

Leave a Comment