टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे – Tata Curvv EV ने आते ही भारतीय बाजार में तहलका मचा दिया है। शानदार डिज़ाइन, दमदार बैटरी रेंज और एडवांस फीचर्स के कारण यह कार ईवी सेगमेंट में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। 7 अगस्त को लॉन्च हुई इस कार की डिलीवरी 23 अगस्त से शुरू हुई, और महज 8 दिनों में 3,455 यूनिट्स बिक चुकी थी। आइये जानते हे इस पूरी कार के बारे में।
Tata Curvv EV एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कूपे एसयूवी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹17.49 लाख और टॉप मॉडल की कीमत ₹ 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी है। यह एसयूवी 45kWh और 55kWh बैटरी पैक के दो विकल्पों के साथ आती है, जो की 502 किमी और 585 किमी तक की शानदार ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है।
- Tata Curvv EV की लॉन्चिंग के 8 दिन में 3,455 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई।
- यह 45kWh और 55kWh बैटरी पैक में 502 से 585 किमी की रेंज देती है।
- 12.3” टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और 500 लीटर बूट स्पेस जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
- ADAS Level 2, 6 एयरबैग्स और 360° कैमरा जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी मौजूद हैं।
Tata Curvv EV का इंटीरियर: फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स
Tata Curvv EV का इंटीरियर बेहद प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का तालमेल प्रस्तुत देखने को मिलता है। इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। हरमन के प्रीमियम ऑडियो सिस्टम के साथ यह कार बेहतरीन साउंड क्वालिटी प्रदान कराती है।
10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया हे जो , स्पीड, बैटरी स्टेटस और नेविगेशन जैसी जरूरी जानकारियों को प्रदर्शित करता है और इसे कस्टमाइज़ भी किया जा सकता है। इसके अलावा, Tata Curvv EV में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मल्टी ड्राइव मोड्स और मल्टी-मूड एंबिएंट लाइटिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएँ दी गई हैं, जो इसे और भी शानदार बनाती हैं।
पैनोरमिक सनरूफ, एडजस्टेबल स्टीयरिंग, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएँ इस कार के इंटीरियर को और अधिक लग्ज़री बनाती हैं। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रियर सीट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट्स और 60:40 स्प्लिट-फोल्डेबल रियर सीट्स दी गई हैं, जिससे आराम और सुविधा का स्तर बढ़ जाता है। इसके अलावा, यह कार एडवांस वॉयस कमांड फीचर के साथ आती है, जो 6 भाषाओं और 250+ कमांड्स को सपोर्ट करता है। USB चार्जिंग पोर्ट्स, वायरलेस चार्जिंग पैड और 500 लीटर का बूट स्पेस इसे एक परफेक्ट फैमिली इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाता है।
Tata Curvv EV बैटरी, रेंज और चार्जिंग डिटेल्स
Tata Curvv EV एक एडवांस्ड इलेक्ट्रिक SUV है जो फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। इसमें 110 kW की पावर देने वाली परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है, जो शानदार परफॉर्मेंस और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव कराती है। यह ईवी दो बैटरी पैक विकल्पों – 45kWh और 55kWh के साथ आती है, जिनमें लिथियम-आयन तकनीक का उपयोग किया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
Tata Curvv EV 45kWh बैटरी पैक:
- पावर आउटपुट: 148 bhp और 215 Nm टॉर्क
- रेंज (फुल चार्ज पर): 502 किलोमीटर*
- टॉप स्पीड: 160 km/h
- 0-100 किमी/घंटा एक्सलेरेशन: मात्र 9 सेकंड में
- चार्जिंग टाइम:
- 7.2kW AC वॉल बॉक्स चार्जर से 10-80% चार्जिंग में 6.5 घंटे
- 60kW DC फास्ट चार्जर से 10-80% चार्जिंग में 40 मिनट
Tata Curvv EV 55kWh बैटरी पैक:
- पावर आउटपुट: 165 bhp और 215 Nm टॉर्क
- रेंज (फुल चार्ज पर): 585 किलोमीटर*
- टॉप स्पीड: 160 km/h
- 0-100 किमी/घंटा एक्सलेरेशन: सिर्फ 8.6 सेकंड में
- चार्जिंग टाइम:
- 7.2kW AC चार्जर से 10-80% चार्जिंग में 7.9 घंटे
- 70kW DC फास्ट चार्जर से 10-80% चार्जिंग में 40 मिनट
Tata Curvv EV सेफ्टी फीचर्स
Tata Motors हमेशा से ही सुरक्षा के मामलेमें आगे रही है, और Tata Curvv EV इसका बेहतरीन उदाहरण है। यह इलेक्ट्रिक SUV ना सिर्फ शानदार रेंज और फीचर्स देती है, बल्कि अपनी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी की बदौलत यह कार यात्रियों को हर सफर में अतिरिक्त सुरक्षा देती है। Tata Curvv EV में ADAS Level 2, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, और कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में इसे एक सुरक्षित विकल्प बनाते हैं।
Tata Curvv EV Key Safety Features
⚙️ सेफ्टी फीचर | 📋 विवरण |
---|---|
Multiple Airbags | फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग्स ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। |
ABS with EBD | एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन से बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस मिलता है। |
Electronic Stability Control (ESC) | तेज स्पीड या अचानक मोड़ पर वाहन की स्थिरता बनाए रखता है। |
Traction Control System (TCS) | फिसलन भरी सतहों पर व्हील्स को फिसलने से रोकता है। |
Hill Hold Control | चढ़ाई पर गाड़ी को पीछे लुढ़कने से रोकता है। |
360 डिग्री कैमरा + Rear Parking Sensors | पार्किंग और बैकिंग के दौरान बेहतर विजिबिलिटी और अलर्ट देता है। |
ADAS Level 2 | लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे स्मार्ट ड्राइविंग असिस्टेंस फीचर्स। |
TPMS (Tire Pressure Monitoring System) | टायर प्रेशर को रियल टाइम में मॉनिटर करता है और अलर्ट देता है। |
Cruise Control | हाईवे पर लंबी दूरी की ड्राइव को आरामदायक और कंफर्टेबल बनाता है। |
Child Safety Lock | पीछे की सीटों पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। |
Side-Impact Door Beams | साइड से टक्कर की स्थिति में केबिन को सुरक्षित बनाता है। |
Impact Sensing Door Unlock | एक्सीडेंट के समय दरवाजों को अपने आप अनलॉक कर देता है। |
Central Locking with Remote Key | सेंट्रल लॉकिंग के साथ रिमोट से लॉक/अनलॉक की सुविधा देता है। |
यह भी देख: Mahindra xev 9e 2025: बुकिंग डेट, कीमत, डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी
Tata Curvv EV Price और वेरिएंट्स की पूरी लिस्ट (2025)
Tata Motors की नई इलेक्ट्रिक SUV, Tata Curvv EV, को भारतीय बाजार में 7 शानदार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। ये सभी वेरिएंट्स दो बैटरी पैक विकल्पों – 45kWh और 55kWh – के साथ आते हैं। नीचे दी गई टेबल में आप Tata Curvv EV की कीमत, बैटरी पैक और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी निचे टेबल में दी गयी है:
📌 वेरिएंट | 🔋 बैटरी पैक | 💸 कीमत (एक्स-शोरूम) |
---|---|---|
Tata Curvv EV Creative | 45 kWh | ₹17.49 लाख |
Tata Curvv EV Accomplished | 45 kWh | ₹18.49 लाख |
Tata Curvv EV Accomplished Plus S | 45 kWh | ₹19.29 लाख |
Tata Curvv EV Accomplished | 55 kWh | ₹19.25 लाख |
Tata Curvv EV Accomplished Plus S | 55 kWh | ₹19.99 लाख |
Tata Curvv EV Empowered Plus | 55 kWh | ₹21.25 लाख |
Tata Curvv EV Empowered Plus A | 55 kWh | ₹21.99 लाख |
Tata Curvv EV की सीधी टक्कर किन-किन से होगी?
Tata Curvv EV भारतीय मिड-साइज एसयूवी सीधे मुकाबला करेगी Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Skoda Kushaq, Honda Elevate, Citroen C3 Aircross और नई Citroen Basalt जैसी पॉपुलर SUVs से। हालांकि इनमें से अधिकतर गाड़ियाँ पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती हैं, लेकिन Tata Curvv EV एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक SUV है, जो इन्हें एक नई और कड़ी चुनौती देने वाली है।
EV सेगमेंट में तेजी से बढ़ती डिमांड और Tata की मजबूत मार्केट पकड़ को देखते हुए, Curvv EV को एक दमदार कॉम्पिटिटर माना जा रहा है। यह SUV न सिर्फ शानदार रेंज और फीचर्स के साथ आती है, बल्कि इसकी प्राइसिंग और टेक्नोलॉजी भी इसे बाकी विकल्पों से अलग बनाती है।